फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और चीनी गोदाम बनाने का प्रस्ताव

Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर की प्रबंध समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। इसके बाद एडीएम ने मिल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य को देखा।
विज्ञापन

बैठक में किसानों के बैठने के लिए किसान भवन बनवाने, मिल यार्ड का मरम्मत कराने, मिल से क्रय केंद्र जोड़े जाने, मिल परिसर में चीनी गोदाम और शीरा टैंक और सल्फर गोदाम का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा है। इसी तरह मिल के भोजनालय से किसानों को कम रेट पर भोजन उपलब्ध कराने, दैनिक कर्मियों की वेतन वृद्धि, गन्ना कार्यालय में फ्रीजर सहित आरओ लगवाने, पुवायां के गन्ना किसान महाविद्यालय में चीनी मिल प्रबंध समिति के तीन सदस्यों को रखने के प्रस्ताव भी आए।
प्रबंध समिति सदस्य कुसुमा अवस्थी ने मिल परिसर में महिला शौचालय बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मिल के जीएम डॉ. सुभाष यादव, प्रबंध समिति के उप सभापति देवेंद्र कुमार सहित कई संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें