फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुरक्षाकर्मियों के बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार, भीड़ पर भी लगेगी पाबंदी

Thu, 22 Aug 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्डों में तीमारदारों की भीड़ रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 50 सुरक्षाकर्मी और मिलने पर टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोलकाता कांड के बाद जूनियर डॉक्टरों ने आंदोलन करते हुए सुरक्षा की मांग को उठाया था। वार्डों में आने वाली भीड़ को देखते हुए डॉक्टरों ने असुरक्षित होने का दावा करते हुए ज्ञापन भी साैंपा था। इसके बाद प्राचार्य ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या और सुरक्षा गार्ड बढ़ाने की तैयारी शुरू की। काॅलेज प्रबंधन वार्डों में टोकन सिस्टम भी लागू करना चाहता है, लेकिन इस कार्य में सुरक्षाकर्मियों की कमी बाधक बन रही है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 50 सुरक्षाकर्मियों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। पर्याप्त सुरक्षाकर्मी हाेने पर प्रत्येक मरीज के साथ दो तीमारदार को वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा। एक वार्ड में मरीज के साथ रहेगा। दूसरा वार्ड के बाहर रहेगा।
-

जूनियर डॉक्टरों का धरना, ओपीडी भी चलती रही

-बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी के मुख्य गेट पर धरना दिया। धरने की वजह से मुख्य गेट बंद रहा। इसके चलते दूसरी गेटों से ओपीडी में मरीज पहुंचे। इस बीच ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें