फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैंगस्टर सुहेल व उसके भाई की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 29 Jul 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अलीजई में गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने जाती पुलिस व राजस्व विभाग के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला अलीजई निवासी गैंगस्टर सुहेल उर्फ बॉर्डर समेत तीन भाईयाें की ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। पुलिस और राजस्व टीम ने शहर स्थित मकान और सेहरामऊ दक्षिणी में स्थित जमीन व बाग पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मोहल्ला अलीजई निवासी सुहेल उर्फ बॉर्डर, उसके भाई कामरान और इमरान पर गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को सीओ सिटी सौम्या पांडेय, एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ व तहसीलदार अरुण सोनकर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल की मौजूदगी में मोहल्ले में डुगडुगी पिटवाकर रिहायशी मकान को कुर्क कर दिया। मकान का कुछ हिस्सा महिलाओं व बच्चों के लिए छोड़ दिया। इसी तरह पसगवां में उनकी जमीन पर कुर्क की गई। इस बीच भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ सिटी ने बताया कि डीएम के आदेश पर अपराधियों की संपत्ति पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें