फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तकनीशियन आए, अब फिल्म का इंतजार... नहीं हो रहे एक्स-रे

Mon, 29 Jul 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल स्थित टीबी अस्पताल में आने वाले मरीजों को करीब एक साल से एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। तकनीशियन आने के बाद फिल्म नहीं होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यहां रोजाना दो सौ से अधिक मरीज आते हैं। नए रोगियों की बलगम की जांच के बाद एक्स-रे कराया जाता है। क्लीनिक में एक्स-रे मशीन होने के बाद भी करीब सालभर से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। तकनीशियन न होने से निजी सेंटरों पर एक्स-रे के लिए मरीजों को भेजा जाता था। सीएमओ के प्रयास से तकनीशियन ने आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। लंबे समय से बंद मशीन भी शुरू हो गई, तब भी मरीजों को नि:शुल्क एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल सकी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंसारी अली ने बताया कि मशीन के चलने का रास्ता साफ हो गया है। एक्स-रे फिल्म मंगाने के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया है।

-

दवाओं की पूर्ति की गई

-क्षय रोग की दवा की पूर्ति कर ली गई है। मरीजों के लिए शासन से पर्याप्त दवा उपलब्ध हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दवा को संबंधित केंद्रों पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


-

620 मरीजों को संस्थाओं ने गोद लिया

-जिले में करीब साढ़े चार हजार क्षय रोग से पीड़ित मरीज हैं। इनमें 620 मरीजों को संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने गोद ले रखा है। शेष अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गोद लिए रोगियों को पौष्टिक खानपान की चीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें