फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आखिरी दिन 32 लाख रुपये का संपत्ति कर हुआ जमा

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में संप​त्ति कर जमा करने वाले लोगों की लगी काउंटर भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से गृहकर और जलकर जमा करने के लिए 10 प्रतिशत दी जा रही छूट के अंतिम दिन 32 लाख रुपये का लोगों ने कर जमा किया।
विज्ञापन

दिनभर लोगों की कर विभाग में भीड़ लगी रही। कर अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 57 हजार आवास पंजीकृत हैं। 10 प्रतिशत छूट के अभियान में करीब 15 हजार लोगों ने संपत्ति कर जमा कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आखिरी दिन होने की वजह से नगर निगम कार्यालय में काफी संख्या में लोग कर जमा करने के लिए पहुंचे। शाम सात बजे तक 32 लाख रुपये का कर जमा हो चुका है। रात 12 बजे तक कर जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक पांच प्रतिशत की संपत्ति कर में छूट दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें