फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संवर्धन’ से कुपोषण के खिलाफ अलख

Wed, 25 Mar 2015 12:14 AM IST
रौसर कोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम राज्य पोषण मिशन को प्रभावी बनाने के लिए डीएम की पहल पर तैयार किए गए संवर्धन प्रोजेक्ट की ओर से मंगलवार को गांव के नारायण ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सारंग भारती टीम ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाट्य मंडली के कलाकारों ने ग्रामीणों में कुपोषण के खिलाफ अलख जगाई।
विज्ञापन

नाटक में डॉक्टर का रोल निभाते हुए मुख्य कलाकार रीता बरतरिया ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से बताया कि बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण क्यों होता है और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है। नाटक में निर्मला देवी, राम निवास श्रीवास्तव, रामपाल, गंगाराम, कमलेश आदि ने अभिनय करके अपने पात्र जीवंत किए। मलिखान बाबू के गीत पर रामसरन ने हारमोनियम और श्रीकृष्ण ने तबला संगत देकर समां बांधा। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा शुक्ला ने परिवेश साफ-सुथरा रखने के साथ गर्भवती महिलाओं को भोजन में नमक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी। कार्यक्रम की ग्राम प्रधान नानक चंद्र, हरिशरण मिश्रा, श्याम बाबू दीक्षित, अनिल पाल, शिवकरन पांडेय, प्रेमसागर शर्मा, पुजारी रामकुमार, अखिलेश आदि ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें