कांट स्थित अल फलाह कांवेंट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने साइंस और टेक्नालॉजी पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञान मेले में उत्कर्ष, अनस, मो. आदिल ने हाइड्रो पॉवर इलेक्ट्रिसिटी के मॉडल ने सर्वाधिक अंक बटोरे। इस टीम को बेस्ट साइंस प्रोजेक्ट अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके अतिरिक्त ग्रुप लीडर प्रिया के नेतृत्व में यातायात प्रकाश विधि और मो. मुकीम, मंतशा, काशिफ, फलक खान, शुभम, अनुकल्प, दिव्यांशु, अदनान, अमन, अकबर, विनय भारती, अभिषेक, हर्ष, सरताज अली के मॉडल भी सराहे गए।
इन सभी को मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. इरफान ह्यूमन मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। मो. इमरान के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक अब्दुल अजीम, प्रधानाचार्य सना खान, सानिया, अलमाज, स्नेह लता, इशरत जहां, शालिनी, निशा, गुलनाज, नाजिया, मीना शुक्ला, नुसरत, बुशरा, राजेश, रोहित शर्मा आदि का योगदान रहा।