फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, तैयारियां पूरी

Mon, 16 Sep 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान नगर आयुकत डाॅ. बिपिन कुमार मिश्र। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारावफात के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। घरों पर हरे झंडे भी लगाए गए हैं। जुलूस के लिए डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह आठ बजे नूरी मस्जिद से निकाला जाएगा। जुलूस में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसका समापन मोहल्ला अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद पर सामूहिक दुआ के बाद होगा। आयोजकों ने सारी तैयारी करते हुए मुबल्लिगों को जिम्मेदारी बांट दी है। दूसरी ओर मुस्लिम आबादी वाले मोहल्लों को हरे रंग की झालर से सजाया गया है। कई स्थानों पर सजावट की गई। पूरे दिन झंडों की बिक्री भी चलती रही। पुलिस ने सुरक्षा के लिए सारी तैयारी कर ली है। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने जुलूस रूट पर निरीक्षण कर सफाई कार्य की स्थिति को देखा। संबंधित को जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें