फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 2027-28 सत्र में नए महाविद्यालय और पाठ्यक्रम खोलने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नए महाविद्यालय और संस्थान खोलने के साथ ही वर्तमान महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय, सेक्शन और पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बीएड को छोड़कर नए महाविद्यालयों एवं संस्थानों की स्थापना तथा वर्तमान संस्थानों में अतिरिक्त विषय, सेक्शन व पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इच्छुक संस्थानों को अनापत्ति एवं संबद्धता पोर्टल पर आवेदन करने के साथ सभी जरूरी अभिलेखों की प्रति विश्वविद्यालय में भी जमा करनी होगी। नए पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया नौ सितंबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद भूमि अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। अनापत्ति आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। निरीक्षण मंडल की रिपोर्ट के बाद 20 अप्रैल 2027 तक संबद्धता प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें