घायलों की हालत नाजुक
तेज टक्कर से दोनों रिक्शे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ उन पर बैठे तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उमेर के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर गिरकर तड़पने लगे। घटना के बाद बस छोड़कर उसका चालक भाग गया। हादसा होते ही हाईवे पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां कुछ देर इलाज के दौरान उमेर की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उमेर की मौत से उनकी पत्नी मंतशा, पिता मुकीम, मां शाजदा, छोटे भाई जुबेर और शोएब तथा बहन खुशनसीब और खुशनाज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार बस को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।