फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 यात्रियों को लेकर लुधियाना जा रही प्राइवेट बस खाई में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सिद्धार्थनगर से लुधियाना जा रही 60 यात्रियों भरी बस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान लौहंगापुर जंगल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई। चालक के अनुसार बस ठीक कराई जा रही है। इसके बाद वे सभी को लेकर गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन

पंजाब के जनपद लुधियाना निवासी बस चालक काला सिंह, हेल्पर दीपू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिद्धार्थनगर के थाना कृष्णा नगर नेपाल बॉर्डर से यात्रियों को लेकर लुधियाना के लिए निकले थे। बस में 60 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के फार्मर और ईट भट्ठे से श्रमिक मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से निकाला। लुधियाना निवासी ऋषि कुमार, शिव, विशाल कुमार, प्रेम, सागर, दिनेश, कृष्ण, दासीराम सहित कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए थे, उनका पड़ोस में ही निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया। इसके बाद चालक, हेल्पर ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया। बस के तमाम यात्री पड़ोस के ही एक ढाबे पर मौजूद हैं। चालक ने बताया कि बस की मरम्मत हो रही है। इसके बाद यात्रियों को लेकर लुधियाना जाएंगे। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
खोखा स्वामी ने यात्रियों को खिलाया खाना
खुटार। खुटार से आठ किमी दूर लौहंगपुर जंगल किनारे बस पलटने पर तमाम यात्रियों को भूखा रहना पड़ा। पास में ही मौजूद एक ढाबे पर कुछ लोगों ने खाना खाया, लेकिन कई यात्री रुपये कम होने के कारण भोजन नहीं कर सके। ढाबे के पास ही खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी श्रवण कुमार सिंह का खोखा है। वह किराने का सामान बेचकर परिवार की गुजर करते हैं। यात्रियों के भूखे होने की जानकारी पर उन्होंने यात्रियों के लिए खिचड़ी बनवाकर खिलाई। श्रवण सिंह ने कहा कि रात में देर हुई तो वह यात्रियों के भोजन की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें