फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस के आगे ही खड़ी कर सवारी भर रहे निजी बस के चालक

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर रोडवेज बस के सामने खड़ी निजी बस। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर अवैध स्टैंड खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ईको वैन के साथ ही निजी बसें भी कम किराये का प्रलोभन देकर सवारियाें को बैठा लेती हैं और रोडवेज की बसें खड़ी रह जातीं हैं। यहां पर रोडवेज बस के आगे निजी बसें लगाकर सवारियां भरी जा रहीं हैं और परिवहन विभाग और यातायात पुलिस चालान के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। इससे निगम के राजस्व को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


रोजाना शाम चार बजे से लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई और यहां से चलने वालीं निजी बसों का दिल्ली रूट पर संचालन शुरू हो जाता है। सभी बसें बरेली मोड़ चौराहे पर आकर रुकतीं हैं और सवारी बैठातीं हैं। रोडवेज बसों के आने पर भी ये बसें नहीं हटतीं। इससे रोडवेज बसों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती। सवारियां रोडवेज बसों में चढ़ती भी हैं तो निजी बसों के लोग सवारियों को कम किराया देने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बैठा लेते हैं।


अवैध वसूली का मामला हो चुका है वायरल

दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी बसों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आरोप लगे थे कि पुलिस इन्हें शह देती है। इसके चलते बस चालक चौराहे पर बसों को खड़ा कर सवारियां भरते हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद अजीजगंज चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को हटा भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली मोड़ पर निजी बसें खड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाती है। अब और सख्ती बरती जाएगी। छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें