फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पृथ्वी संस्था ने किया उल्लू पूजन, टूटी सड़कों के निर्माण और नैतिक मूल्यों की रक्षा की कामना

Sat, 07 Nov 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पृथ्वी संस्था ने शनिवार को गर्रा घाट स्थित गांधी पार्क में नरक चतुर्दशी पर उल्लू पूजन किया। इस दौरान टूटी सड़कों के निर्माण, नैतिक मूल्यों की रक्षा और विश्वशांति की कामना की गई। 
विज्ञापन
संस्था के लोगों ने किया उल्लू पूजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नरक चतुर्दशी के अवसर पर पर्यावरण एवं सामुदायिक सहयोग के लिए कार्य करने वाली संस्था पृथ्वी की ओर से गर्रा घाट स्थित गांधी पार्क में शनिवार को उल्लू पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टूटी सड़कों के निर्माण, नैतिक मूल्यों की रक्षा और विश्वशांति की कामना की गई।

विज्ञापन




कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास खुराना ने कहा कि समाज में नैतिक पतन और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर की टूटी सड़कों के कारण पांच वर्षों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों के किनारे बनाए गए कूड़ा एकत्रीकरण स्थलों से भी गंदगी फैल रही है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


सह संयोजक डॉ. संदीप अवस्थी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अनैतिकता के प्रतीक उल्लुओं के उड़ने का समय आ गया है। सच्चा सुख भौतिक संपदा में नहीं, बल्कि त्याग और आत्मिक संतोष में है। डॉ. आलोक दीक्षित ने बताया कि संस्था उल्लू पूजन के माध्यम से हर वर्ष समकालीन समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करती है।
विज्ञापन


इस दौरान कवि सुशील दीक्षित विचित्र और सुदीप शुक्ला ने हास्य-व्यंग्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। पूजन डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने संपन्न कराया। संचालन डॉ. विकास पांडेय ने किया। इस मौके पर पवन सिंह, सरदार राजू बग्गा, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. रामशंकर पांडेय, गजेंद्र गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें