फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अयोध्या की तर्ज पर जिला जेल में मनाया दीपोत्सव, बंदियों ने जलाए हजारों दीप

Fri, 01 Nov 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिला जेल में बंदियों ने दिवाली मनाई। जिला जेल को अयोध्या की तर्ज पर सजाया गया। बंदियों ने 25 हजार दीये व 25 हजार मोमबत्तियां जलाकर रोशनी का पर्व मनाया। 
विज्ञापन
जिला जेल में मनाई गई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिवाली पर जिला जेल भी रोशनी से जगमगा उठी। जिला जेल को अयोध्या की तर्ज पर सजाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। बंदियों के बीच साज-सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बंदियों की कार्य कुशलता को अधिकारियों ने सराहा है।

विज्ञापन


दीपोत्सव पर जिला कारागार को मिनी अयोध्या का रूप देते हुए पूरे परिसर को 25 हजार दीयों व 25 हजार मोमबत्तियों से विभिन्न आकृतियों से सजाया। शुभ दीपावली, ओम, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत, नशामुक्ति की थीम पर रंगोलियों को सजाया गया। बंदियों ने अपनी बैरकों को रंगोली, कागज की झालरों व बिजली की सजावट कर सजाया गया। इस बीच साज-सज्जा प्रतियोगिता में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। 

ये रहे मुख्य अतिथि 
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, एसपी सिटी संजय कुमार, उनकी पत्नी ने निरीक्षण किया। इस बीच हरिसरन वाजपेयी, सीमा हरिसरन व राजीव कृष्ण अग्रवाल ने सजावट का निरीक्षण कर सर्किल टीम को प्रथम, बैरक संख्या एक व दो को द्वितीय व बैरक सात व आठ को तृतीय स्थान मिला। महिला बैरक, बैरक संख्या दस व 11 को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें