फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैदी की मौत, अपहरण कर हत्या के प्रयास में हुई थी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंद मदनापुर थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सत्यपाल की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके सीने में दर्द व जलन हुई थी।
विज्ञापन

22 अगस्त 2025 को मीरानपुर कटरा थाना पुलिस टीम ने सत्यपाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 24 अगस्त को उन्हें अपहरण कर हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सत्यपाल के सीने में दर्द उठा।
जलन के साथ घबराहट हुई। तुरंत जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद कैदी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व उनकी सत्यपाल से मुलाकात हुई थी। वह ठीक-ठाक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें