फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय बच्चों को दान करें स्कूल बैग

Sat, 25 Jul 2015 09:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को स्कूल बैग मिल सकें इसलिए डीएम ने स्कूल बैग दान करने के लिए 15 दिवसीय कैंप कलक्ट्रेट में लगाया है। इस कैंप में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों एवं समाज के हर वर्ग के लोगों से गरीब बच्चों के लिए बैग जमा करने की अपील की है। पहले दिन पांच हजार बैग एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कैंप का शुभारंभ करते हुए सीडीओ,  एडीएम (प्रशासन), एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एसडीएम, बीएसए एवं अन्य कर्मचारियों सहित पहले ही दिन ढाई लाख रुपये कीमत के 2500 बैग दिए। खंड शिक्षा अधिकारी, अन्य अधिकारी कर्मचारियों सहित समाजसेवियों ने करीब ढाई हजार बैग और दान किए। इसकी पुष्टि जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद ने की। इन स्कूल बैगों को एकत्रित कर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दिया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से 'मेरा स्कूल बैग, मेरी शान’ के तहत बच्चों के लिए एकत्रित हो रहे स्कूल बैग के कार्यक्रम के बारे में डीएम ने कहा कि बैग दान केंद्र 25 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति एक बैग भी दान देना चाहे तो वह कैंप में जमा कर सकता है। इस मौके पर समाजसेवी अशोक अग्रवाल सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें