फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी से बेहोश हुआ प्राथमिक विद्यालय का छात्र

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जमौर का छात्र अंकित
विज्ञापन
विकास खंड ददरौल के जमौर स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला, बिजली भी नहीं आती
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। विकास खंड ददरौल के जमौर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा चार का छात्र अंकित अचानक बेहोश होकर गिर गया। छात्र उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान होकर विद्यालय परिसर में लगे नल से पानी पीने जा रहा था, इसी बीच उसे चक्कर आ गया।

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अंकित को गिरकर बेहोश होते देखा तो सभी दौड़ पड़े। छात्र को उठाकर चबूतरे पर लिटाया गया। उसके ऊपर पानी डालकर तथा पंखे से हवा की गई, अंकित के होश में आने पर सभी ने राहत की सांस ली। उसके परिजन को जानकारी दी गई, तो वह भी विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और बैठने की जगह कम है। ऊपर से बिजली भी नहीं आती है। भीषण गर्मी के चलते छात्र-छात्राएं बेहाल हो जाते हैं। वह बीमार भी हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के खुलने का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है।
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों बीएसए रणवीर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। जिसके माध्यम से मांग की गई कि प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे कर दिया जाए लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें