फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुतला फूंकने से रोका, 15 मिनट हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
कांट में सपा नेताओं से पुतला छीनती पुलिस। स्रोत: सपा
विज्ञापन
कांट। बस स्टैंड के पास शनिवार को सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तैय्यब खां के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

विरोध में प्रदर्शनकारियों ने करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कथित वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान तौसीफ हुसैन, राम अवतार वर्मा, जुल्फिकार गाजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें