फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयारियों ने तेजी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर होने वाले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयारियाें ने तेजी पकड़ ली है। मैचों के लिए बरेली, लखीमपुर की टीम की सहमति मिल गई है। स्थानीय टीम भी तैयार है। शेष जनपदों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आठ मार्च को प्रस्तावित मैच की तिथि को मैदान में कार्य होने के चलते बढ़ा दिया गया है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके साथ ही एसोसिएशन ने अन्य जनपदों की टीमों से संपर्क साधते हुए पत्राचार किया है।
एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि दो जिलाें की सहमति मिलने के बाद स्थानीय टीम को मिलाकर तीन टीमें फाइनल हो गईं हैं। अन्य जिलों से भी संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है। उसके बाद लखनऊ, कानपुर जैसी बड़ी टीमों से भी मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-
210 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए किया आवेदन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विभिन्न वर्ग के ट्रायल के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 210 लोगों ने आवेदन किया है। अंडर-14, 16, 19, 23 और रणजी सीनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों ने आवेदन किए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 160 खिलाड़ियों ने अपने फॉर्म एसोसिएशन के पास जमा कर दिए हैं। अब ट्रॉयल होगा। प्रदर्शन के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें