शाहजहांपुर। नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली और लखनऊ रूट की ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो गए हैं। घूमने के शौकीन नववर्ष के लिए अपनी सीट को बुक करा रहे हैं। ऐसी स्थिति में कई ट्रेनों में रिग्रेट दिख रहा है।
नववर्ष आने में एक महीने का समय शेष है, लेकिन लोग ट्रेनों में सीटों को बुक करने लगे हैं। रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेनों की सीटें तेजी से बुक होने लगी हैं। इसके चलते ट्रेनों में वेटिंग होने लगी है। अफसरों का कहना है कि लोग नए साल की शुरुआत धार्मिकस्थलों से करना चाहते हैं। इसके चलते अप और डाउन लाइन की गाड़ियों में आरक्षण तेजी से किए जा रहे हैं।
31 दिसंबर को शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए पदमावत एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 13 और सेकंड एसी में 12 वेटिंग है। लखनऊ मेल में स्लीपर में तीन, थर्ड एसी में दो, सेकंड एसी में एक पेंडिंग चल रही है। गरीब रथ ट्रेन में स्लीपर में रिग्रेट शो हो रहा है। थर्ड एसी में भी सीट खाली नहीं है।