फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू, समतलीकरण के साथ सजाया जा रहा खन्नौत घाट

Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह चार दिवसीय महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। खन्नौत घाट पर साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। 
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए घाट पर किया जा रहा रंग-रोगन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घरों से लेकर घाटों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रत की शुद्धता और परंपराओं का विशेष ध्यान रखते हुए महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुट गई हैं। पूजा के लिए गंगाजल मंगाया जा रहा है। इसके साथ ही पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

छठ पूजा को लेकर खन्नौत घाट पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। घाट को समतल कराने का काम चल रहा है। इसके साथ ही रंग-रोगन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

जिले में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग 
जिले में पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में यहां भी छठ पूजा पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है। पर्व में प्रसाद के रूप में बनाए जाने वाले ठेकुआ की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए गेहूं सुखाने का काम किया जाएगा। कई परिवार शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए गेहूं को अच्छी तरह साफ कर अलग चक्की पर पिसवाते हैं, जबकि कुछ लोग घर पर ही आटा तैयार करते हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सतीश मिश्रा व महामंत्री विपुल प्रसाद ने बताया कि चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें