फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाई घाट गंगा तट पर कार्तिक मेले के लिए तैयारियां तेज

विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाई घाट पर बनने लगीं राउटी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। ढाई घाट पर लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखकर तेजी से सभी काम कराए जा रहे हैं। पंडे-पुजारियों ने भी गंगा तट पर डेरा डालकर यजमानों के ठहरने की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। 31 अक्तूबर से एक सप्ताह तक ढाई घाट पर गंगा की रेती पर भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
विज्ञापन




श्रंगी ऋषि की तपोस्थली के रूप में विख्यात ढाई घाट गंगा तट पर कार्तिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान पूर्ववत फर्रुखाबाद पुलिस के पास रहेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क, रोशनी, पेयजल, शौचालय, आवास आदि की व्यवस्था शाहजहांपुर की जिला पंचायत करा रही है।
इसके लिए जिला पंचायत लाखों रुपये खर्च कर रही है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरी तरफ मिर्जापुर पुलिस जिले की सीमा पर चौरा गांव के पास अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नवंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें