रिवैंप योजना के तहत खर्च होंगे 233 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रिवैंप योजना के तहत जिले में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का खाका तैयार कर लिया गया। इसके लिए 233 करोड़ रुपयों को खर्च किया जाएगा। हालांकि, जिले में अब तक एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगा है।
जिले में रिवैंप योजना के तहत कार्य कराए जाने की पूरी प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शामिल है। जिले में करीब दो लाख मीटरों को लगाया जाएगा। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि आरडीएस विद्युतीकरण योजना के तहत मीटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
सबसे पहले शहरी क्षेत्र के 80 हजार उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। उसके बाद कसबों में कार्य होगा। एसई के अनुसार, जहां अधिक बिजली चोरी की शिकायतें हैं। वहां सबसे पहले मीटर लगाए जाएंगे।