शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के लिए बनाए गए पिलर। संवाद
- फोटो : टूंडला के उसायनी में होटल सील करती पुलिस पुलिस प्रशासन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम जल्द शुरू होगा। 16 से 24 जनवरी तक ब्लॉक लेकर गर्डर रखे जाएंगे। ब्लॉक को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ओवरब्रिज से एस्केलेटर लगाने का कार्य चार महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर तेजी से कार्य चल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक को ऊंचा कर टाइल्स लगाने का कार्य जीआरपी थाने व स्टाल के पास शेष है। डीआरएम के निरीक्षण के बाद सोमवार को बचे जगह पर भी कार्य ने तेजी पकड़ ली है।
दूसरी ओर एस्केलेटर लगाने के लिए ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के लिए 16 जनवरी से ब्लॉक लेने की तैयारी है। यह 24 जनवरी तक चलेगा। गर्डर रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर पिलर बनाकर तैयार कर लिए गए हैं।
गर्डर रखने के बाद एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू होगा। डीआरएम राजकुमार सिंह के रविवार को निरीक्षण करने के बाद कार्य ने गति पकड़ी है। ओवरब्रिज व एस्केलेटर लगाने का कार्य चार महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।