फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 व 16 अक्तूबर को 20 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 20 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को दो-दो पालियों में होगी। हर पाली में 10,032 अभ्यर्थी शिरकत करेंगे। कुल 40128 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का प्रारंभिक अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 15 अक्तूबर से जिले में पीईटी का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा अगले दिन भी होगी। जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार जीएफ कॉलेज ब्लॉक ए, जीएफ कॉलेज ब्लॉक बी, जीएफ कॉलेज ब्लॉक सी, जीआईसी, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल झंडा कलां, जनता इंटर कॉलेज, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल नवादा, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ मुमुक्षु आश्रम, राजकीय पॉलिटेक्निक कांट रोड, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, एसएस कॉलेज ब्लॉक ए, एसएस कॉलेज ब्लॉक बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पाली में 10032 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
प्रभारी डीआईओएस अनिल कुमार ने बताया कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने को सभी कक्षों में वॉयस रिकार्डिंग सुविधा वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें पेयजल, प्रकाश व शौचालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें