फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पर बजरंग बली के लिए एक बीघा और जमीन दान देने को तैयार असमत अली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को नेशनल हाईवे से हटाकर पीछे स्थापित कराने में जमीन की कमी का मसला आड़े नहीं आएगा। प्रशासन के मुताबिक एक बीघा जमीन दान में मिल गई है जहां मंदिर स्थापित हो जाएगा। भूमिदान कर्ता असमत उल्ला खां ने कहा कि आवश्यकता पड़ने एक बीघा जमीन और दान कर सकते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में तिलहर क्षेत्र स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर बाधा बन रहा है। मंदिर को पीछे खिसकाने की कवायद चल रही है। पीछे असमत उल्ला का करीब साढ़े 11 बीघा का खेत है। इसमें से एक बीघा जमीन असमत ने मंदिर के लिए दान कर दी है। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि वर्तमान समय में जितनी भूमि में मंदिर स्थापित है, उतनी ही भूमि में पीछे मंदिर स्थापित किया जाएगा। दान में मिली जमीन के अलावा एनएचएआई की भूमि मिलाकर काम चल जाएगा। मंदिर के अन्य विस्तार के लिए जरूरत पड़ने पर बाद में भूमि ली जा सकती है। मंदिर की भव्यता में भूमि की कमी आड़े नहीं आएगी।
वहीं, असमत उल्ला ने बताया कि यदि मंदिर के निर्माण और भव्यता में कोई कमी आती हैं तब वह एक बीघा जमीन हनुमान लला के लिए और दान कर सकते हैं। कहा कि यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की साझी विरासत कायम रहे यही वह चाहते हैं।
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ मंदिर पीछे खिसकाने का काम
मंदिर को दोबारा स्थापित किए जाने का काम हरियाणा के भिवानी की जय दुर्गा हाउस लिफ्टिंग एंड शिफ्टग कंपनी कर रही है। ठेकेदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में मंदिर के अंदर लगातार काम जारी है। बुधवार को मंदिर के बाहर बनी विशालकाय हनुमान मूर्ति के नीचे फाउंडेशन पर कंक्रीट डालकर उसे मजबूत करने का काम किया गया ताकि मूर्ति हटाने में किसी प्रकार की बाधा न हो। मंदिर के अंदर प्राचीन हनुमान मूर्ति स्थल के नीचे चारों ओर जैक लगा दिए गए हैं। ठेकेदार कुलबीर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण दो दिन काम रुक गया था लेकिन अब काम तेजी से शुरू कर दिया है। बताया कि एक महीने में नीचे फाउंडेशन तैयार हो जाएगी, उसके बाद मंदिर को शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें