जैतीपुर। दो बाइकों की टक्कर में मटेना उमरसड़ की रहने वालीं गर्भवती मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मीना मंगलवार को पति राजीव के साथ बाइक से दवाई लेने गोगेपुर आईं थीं। शाम करीब छह बजे दवा लेकर दोनों घर लौट रहे थे। तभी गोगेपुर-मड़ई गांव के बीच सामने से आई बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। मीना सड़क पर गिर गई। राजीव मामूली रूप से चोटिल हुए। दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल महिला को सीएचसी लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद