भावलखेड़ा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल हुई ट्रैक्टर ट्राॅली सवार सात वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी विजय पाल 23 नवंबर को ट्रैक्टर ट्राॅली से हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव कुर्सेली में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री सात वर्षीय शिवांगी भी थी। आरसी मिशन क्षेत्र के बाड़ीगांव मोड़ पर ट्राॅली का पहिया पंक्चर हो गया। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद