अंशिका का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : samvad
मीरानपुर कटरा। गांव खंडसार निवासी मारपीट में घायल गर्भवती अंशिका (24) की सोमवार रात शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगवां निवासी अरुण कुमार की पत्नी रजनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी अंशिका की शादी छह मई 2023 को मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सार निवासी महेश कुमार के बेटे अजीत कुमार के साथ की थी। बेटी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे।
दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि रविवार रात गर्भवती बेटी अंशिका के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया गया।
सोमवार रात शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती बेटी की मौत हो गई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।