फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव से पहले गर्भवती की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजन ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
शहनाज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोरियान निवासी अब्दुल हमीद की 37 वर्षीय गर्भवती पत्नी शहनाज की शनिवार देर रात तिलहर सीएचसी में मौत हो गई। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद शहनाज ने दम तोड़ दिया। नाराज परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शनिवार की रात शहनाज को प्रसव पीड़ा होने पर देवर नदीम अंसारी कटरा के अस्पताल लेकर गए थे। वहां से उन्हें तिलहर सीएचसी रेफर कर दिया। मृतका के ससुर अब्दुल गनी का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने लापरवाही की। इंजेक्शन लगाने के बाद बहू की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शहनाज की मौत से परिवार में गम
कारचोबी का काम करने वाले अब्दुल हमीद की पत्नी शहनाज का यह छठा बच्चा था। उनकी मौत से बेटे मोहम्मद हस्सान, बेटी सना, असना, समायरा, जोया बिलख पड़ी। उनके घर पर तमाम लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि मरीज कटरा से रेफर किया गया था। सीएचसी पर आने से पहले ही उसकी हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल के अंदर लाते ही उसकी मौत हो गई। लापरवाही बरतने का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें