फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर दुआ करते उलमा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुल्तान-ए-हिंद ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का 814 वां उर्स मनाया गया। नगर में कई स्थानों पर नूरानी महफिल सजाकर मुल्क में अमन और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों को लंगर भी बांटा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित एक मीनार मस्जिद में हजरत गरीब नवाज का उर्स मनाया गया। महफिल का आगाज हाफिज अयान रजा ने तिलावते कुरआन से किया। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डाली। हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने कौम व मिल्लत तथा मुल्क की खुशहाली व सलामती की दुआ की। हाफिज रियासत उल्ला, हाजी अयूब हसन, राशिद हुसैन राही, अब्दुल अजीज, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद नवाज मौजूद रहे।
मोहल्ला बाबूजई स्थित हकीम सैयद नूर मियां के आवास पर नूरानी महफिल सजाई गई। इमाम हाफिज मोहम्मद नदीम रजा ने तकरीर की। उन्होंने कुरान की आयतें पढ़कर फातिहा की। सदाकत, सैयद अहद मियां, हबीब, आमिर, राजू, वासिद, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलाजाक में शाहिद खां बरकाती की ओर से जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया। मौलाना अब्दुल वकील खां ने ख्वाजा साहब की करामतों का जिक्र किया। फातिहा के बाद कव्वाल शादाब ने कव्वाली पेश की। शराफत खान, राशिद खान, वाजिद खां, मोहम्मद अदनान आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर दुआ करते उलमा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें