फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणपति बप्पा के सामने झुकाया शीश, पंडालों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री गणेश महोत्सव में रविवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। पूजन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

लाला रामचरन धर्मशाला में सजे पंडाल में लखीमपुर, सीतापुर व स्थानीय कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिवेश में नृत्य व गीत प्रस्तुत कर छटा बिखेर दी। एकल, युगल व समूह नृत्य की धूम रही।
युगल नृत्य में आराध्या एवं वैष्णवी ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग में लखीमपुर के कशिश कुमार ने पहला, काव्या ने दूसरा और अलंकार ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में अनिका श्रीवास्तव प्रथम, श्रेया कश्यप द्वितीय, रिया कश्यप तृतीय रहीं। महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक चंदन कुमार प्रजापति, सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, आचार्य हरिकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


स्कूल में मनाया गणेश चतुर्थी का पर्व
भारद्वाजी स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने भजन और नृत्य से मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक सचिन बाथम ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी के निर्देशन में झांकी सजाई गई। इस मौके पर दीपिका, फरहीन, शुभा, अल्फिया, रूबी आदि का योगदान रहा।


धूमधाम से निकाली मूर्ति विसर्जन यात्रा
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन टिकली नई काॅलोनी से भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल की थाप पर महिलाओं ने नृत्य किया। अबीर-गुलाल उड़ाया। तारीन टिकली से शुरू हुई शोभायात्रा घंटाघर, अंटा चौराहा होते हुए विसरात घाट पहुचीं। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान अग्रसेन सक्सेना, वीरेंद्र, दिनेश, बिल्लू, राजेश, रंजीत, सुधा, सीता, निधि, अंगूरा, निम्मी, प्रभा, किरन, आशा, सिम्मी, अर्चना, शौर्य आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

गणेश उत्सव में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया



तिलहर। मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर व मोहल्ला पक्का कटरा काली मंदिर में श्री गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस बीच आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।



पंडाल में चौथे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विराजमान श्रीगणेश प्रतिमाओं का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। इसके बाद मोदक लड्डू आदि पकवानों को भोग अर्पण कर प्रसाद बांटा गया। आयोजक सचिन गुप्ता व बाल किशन मराठा समेत राजेश चंद्र गुप्ता, विजय रस्तोगी, मुकेश देवल, कृपाराम, दिलीप रस्तोगी, आशीष शर्मा, लालू गुप्ता मौजूद रहे। संवाद

भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत: जागरुक पाठक

भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत: जागरुक पाठक

भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें