फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के दूसरे मंगलवार को बांटा गया प्रसाद और शरबत

Tue, 23 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमत धाम पर सुंदर कांड का पाठ हुआ
विज्ञापन


जेठ के दूसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शहर में जगह जगह शरबत बांटा वही कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। इधर, कर्मयज्ञ संस्था ने हनुमत धाम पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए भक्तिभावना का परिचय दिया। 
बिसरात घाट स्थित हनुमत धाम पर वैसे तो सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन मंगलवार को हनुमान जी की विशेष आराधना की जाती है। शाम को इस क्षेत्र में मेले जैसा माहौल हो रहता है। दूसरे बड़े मंगल को कर्मयज्ञ संस्था के पदाधिकारियों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पड़ोसी जनपद गोला गोकर्णनाथ से गायक पवन साहनी, अंशिका और सचिन दीक्षित को आमंत्रित किया गया। शाम होते ही बिजली की झालरों से जगमगा रहा हनुमत धाम भजन, कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से गूंजने लगा। समय के साथ भक्तों की संख्या बढ़ती चली गई। देर रात समापन के बाद आरती हुई और उपस्थित भक्तों को  प्रसाद वितरित किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 ...राम भी चले न हनुमान के बिना 
- बरैंचा में हनुमान की भक्ति में लीन में गांव वाले 
 वरैंचा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर मंगलवार को महाबली हनुमान  की महिमा का बखान किया गया। हनुमान के प्रसंगों को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
 इस अवसर पर पंडित सच्चिदानंद तिवारी बताया कि भक्त हनुमान वीर पराक्र्तमी तथा कुशल योद्धा थे। उन्होंने असुरों का संहार करके मानव जाति की बहुत बड़ी रक्षा की थी। मंगलवार के दिन उनके भक्त उनका गुणगान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विमल तिवारी, रामानंद तिवारी, रविंद्र गुप्ता, बृज नंदन तिवारी, लाल बहादुर वर्मा, चतुर बिहारी वर्मा, राम प्रकाश गुप्ता, विकास तिवारी, रामदीन वर्मा ,सुखपाल सिंह सहित तमाम भक्त मौजूद रहे। बाबा भोला दास में सभी को प्रसाद का वितरण कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें