फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रमोद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सेमीफाइनल में पहुंची आर्ट-11

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में मैन आफ द मैच डॉ. प्रमोद यादव को पुरस्कृत करते अ​ति​थि। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज मैदान पर चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आर्ट-11 की टीम ने एसडीएस-11 की टीम को 68 रनों से हरा दिया। महज 29 गेंदों में 73 रन बनाकर डॉ. प्रमोद यादव ने अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में शनिवार को स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की टीम आर्ट-11 तथा स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम एसडीएस-11 के मध्य मुकाबला खेला गया। आर्ट-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आर्ट-11 की टीम ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीएस-11 की टीम 16 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 140 रन ही बना सकी। 29 गेंदों पर पांच छक्के और सात चौके जड़कर 73 रन बनाने वाले आर्ट-11 के खिलाड़ी डॉ. प्रमोद यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। कमेंट्री डॉ. आलोक कुमार सिंह और डॉ. अंकित अवस्थी ने की। इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अमीर सिंह यादव, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें