फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधान के पुत्र पर ग्रामीण से रिश्वत लेने और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। अख्तियारपुर बघोरा गांव के कुलदीप ने प्रधान के पुत्र मृदुल शुक्ला पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के लिए हजारों रुपये रिश्वत लेने और आवास नहीं मिलने का शिकवा करने पर जातिसूचक गालियां देकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी मृदुल ने आवास दिलाने के लिए उनसे लगभग नौ माह पूर्व 15 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद उसने न तो आवास स्वीकृत कराया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन

गत 22 फरवरी की शाम खेत से लौटते वक्त रास्ते में मिले प्रधान के पुत्र से आवास और रकम नहीं देने का शिकवा करने पर उसने 15 हजार रुपये और मांगे। उन्हाेंने जेब में रखे दो हजार रुपये देकर कहा कि आवास दिलाओ या फिर रकम वापस कर दो। इस पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
प्रधान के आरोपी पुत्र का कहना है कि मामला झूठा है और छवि खराब करने के लिए निराधार आरोप लगाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें