फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: यूपी के इस जिले में 80 हजार अपात्रों के आवेदन निरस्त, एआई तकनीक से खुली पोल

Thu, 19 Feb 2026 10:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए आवेदनों का सत्यापन पहली बार एआई तकनीक से किया गया। इसमें 80 हजार लोग अपात्र पाए गए, जिनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 80 हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक से सेटेलाइट इमेजिंग और लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से पोर्टल पर डाले गए मकानों की तस्वीरों को परखा गया। एक लाख 40 हजार आवेदन हुए थे। इनमें 60 हजार लोगों का फिर से सत्यापन करके डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया। 

विज्ञापन


जिले में करीब छह माह से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सत्यापन किया जा रहा है। 1.40 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इसमें सेल्फ सर्वे के आधार पर 80 हजार लोगों ने सर्वे करके पोर्टल पर आवेदन अपलोड किए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से इनका सर्वे कराया गया। इसके बाद 1.40 लाख लोगों के आवासों का डाटा संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।  

आवास के लिए 1.20 लाख रुपये की मिलती है धनराशि 
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने पर पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी किस्त में 70 हजार और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। कुल एक लाख 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बैंडबाजा न बराती, दो IAS सादगी से बने जीवनसाथी; बरेली की बेटी ने मसूरी के बेटे से अलवर में की कोर्ट मैरिज

Trending Videos
विज्ञापन

सेल्फ सर्वे में मिली गलत आवेदनों की जानकारी 
जनपद में 80 हजार लोगों ने सेल्फ सर्वे करके आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया था। सर्वे में मकान के फोटो अपलोड करके डालने थे। अधिकतर फोटो में पक्के निर्माण दिखाई दिए। इसके आधार पर एआई ने सत्यापन किया। इसमें 80 हजार लोग अपात्र पाए गए। बाकी बचे 60 हजार आवासों के लिए विभाग की ओर से बीडीओ और सचिव के माध्यम से सर्वे कराया गया। इसके बाद डाटा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। शासन के निर्देश पर अब आवासों की स्वीकृति दी जाएगी। 

डीआरडीए के परियोजना निदेशक अवधेश राम ने बताया कि पहली बार एआई तकनीक का इस्तेमाल करके आवासों का सत्यापन कराया गया है। इसमें 1.40 लाख आवेदनकर्ताओं में 80 हजार अपात्र पाए गए। 60 हजार लोगों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें