फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव बिलहरी में स्वास्थ्य विभाग हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण करा रहा है। निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। संबंधित अधिकारियों से मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाने की अपील की।
विज्ञापन

गांव के दुर्गा प्रसाद और राजीव गुप्ता का आरोप है कि निर्माणदायी संस्था मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। आरोप है कि भवन निर्माण को लेकर जब नींव भराई में ही घटिया सामग्री प्रयोग की जाएगी तब भवन सुरक्षित नहीं रह पाएगा।ग्रामीण श्यामाचरण, वीरपाल, अमित गंगवार का आरोप है कि जिस स्थान पर भवन का निर्माण किया जा रहा है वहां पर जमीन के समीप जलभराव रहता है और गांव के लोग कूड़ा डालते हैं जिससे जमीन में मजबूती नहीं है।
ग्राम प्रधान चंद्र मोहन गंगवार ने भी निर्माण के प्रारंभ में ही घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में गुणवत्ता परक निर्माण कराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

गांव बिलहरी में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्यदायी संस्था आरईएस के माध्यम से किया जा रहा है। साढ़े चार लाख रुपये की लागत से कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। इस निर्माण के बाबत एसडीएम, ब्लॉक जेई सहित अन्य लोगों की एक कमेटी बनी हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कमेटी के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

-मिथिलेश कुमार गौतम ,जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें