फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के व्यवहारिक उपयोग पर साझा किए विचार

Sun, 05 Apr 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में फजलुर्रहमान व्याख्यानमाला के अंतर्गत रविवार को ‘एप्लीकेशन ऑफ मैथमेटिक्स इन इमर्जिंग एरियाज ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी’ विषयक व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व सह कुलसचिव प्रोफेसर अबुल हसन सिद्दीकी ने विषयांतर्गत तर्क संगत विचार रखे।
विज्ञापन

कमेटी हाल से हुए व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रोफेसर सिद्दीकी ने मैथमेटिक्स के व्यवहारिक उपयोग को साझा करते हुए कहा कि इसका संबंध गणितीय गणनाएं करने से ही नहीं है, बल्कि वर्तमान में कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिकल मॉडल, फाइनेंसियल मैथ, बायोमैट्रिक्स, ऑयल एक्सप्लोरेशन आदि से भी गहरा संबंध है। भौतिकी और भूगोल में भी यह गहराई तक पैठ बनाए हुए है। कुलपति प्रोफेसर हुसैन ने मैथ्स और नैनो टेक्नालॉजी के अंतर्सबंधों पर विस्तार से चर्चा की। कहा: नैनो टेक्नालॉजी का दर्शन सूक्ष्म से सूक्ष्म स्तर की ओर जाना है और यह भविष्य की तकनीक है।
इससे पूर्व दोनों अतिथियों के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डॉ. इशरत अल्ताफ ने तिलावते कुरआन का पाठ किया। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं ने दुआ और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन में हुए व्याख्यान में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. नवेद इकबाल, डॉ. रेहानुर्रहमान, डॉ. एहसन रशीद, डॉ. फरोग खुमार, डॉ. एसएम नोमान, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. तैयब, डॉ. अब्दुल सलाम, डॉ. अरीब अंजुम, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. युक्ति माथुर, सैयद अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें