फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को जारी रखें

Tue, 17 Mar 2015 07:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी विशाल कश्यप का मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया। बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन-2017 को कामयाब बनाने और वर्ष 2012 की जीत दोहराने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने यूथ ब्रिगेड की जिला व नगर कार्यकारिणी की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले दिनों ब्लॉक और वार्ड स्तर पर आयोजित की गईं जनसंपर्क सभाओं को नुक्कड़ सभाओं के तौर पर जारी रखें, जिससे कि राह चलते लोग भी सपा की उपलब्धियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ सकें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता ने जिला प्रभारी कश्यप को आश्वस्त किया कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने में संगठन के कार्यकर्ता कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि सरकार और पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की कार्यकर्ता नैतिक जिम्मेदारी निभाएं। जिला प्रभारी के स्वागत और सभा में जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि श्यामजी शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हफीज अहमद अंसारी, रजत रस्तोगी, फकीरे लाल वर्मा, शिवकुमार, शराफत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें