फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से जनजीवन बेहाल

Tue, 27 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हाल-बेहाल - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी के दौर में बिजली की ट्रिपिंग से शहरी जनजीवन सोमवार को सुबह से रात तक बेहाल रहा। बार-बार बत्ती गुल होने से ईद की खुशियों में भी खलल पड़ा, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इस बीच, दिन और रात के तापमान में न केवल बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गई, दोनों के बीच अंतर घट जाने से गर्मी में भी इजाफा हो गया।
विज्ञापन

गत दो दिन से शहर के आसमान पर बादल उमड़-घु़मड़कर इकट्ठा होते हैं और बारिश किए बगैर आगे की राह पकड़ रहे हैं। हल्के बादलों की वजह से गर्मी के साथ वातावरण में उमस भी पैदा हो रही है। इससे तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे की तुलना में सोमवार को दिन और रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी पाई गई। लगातार बढ़ती गर्मी में उमस ने चैन की सांस लेना दूभर कर दिया।
चूंकि, ईद के त्यौहार पर घरों में मेहमानों की आवक सुबह से शुरू हो गई। इसलिए उनकी आवभगत के लिए बिजली के अधिकतर प्वॉइंट सुबह से ऑन हो गए। बिजली की मांग बढ़ने से शहर के फीडर ओवरलोड हुए तो एलटी लाइनें भी हीटअप होकर दहकने लगीं। इससे फीडरों के फ्यूज उड़ने लगे। हर आधा-पौन घंटे के अंतराल पर बत्ती गुल होने से लोग गर्मी में पसीना-पसीना हो गए। 
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि दिन और रात के तापमान की रीडिंग जितनी करीब आएगी, उतनी ही अधिक गर्मी होगी। उन्होंने बताया कि दिन के तापक्रम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन रात में पारा गत चार दिन से लगातार ऊपर जा रहा है और इसीलिए रात में भी गर्मी बेचैन करने लगी है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में बारिश होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें