जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाॅट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजाहंपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर मैत्रीपूर्ण मैच में बुधवार को मयूर स्पोर्टिंग ने किंग इलेवन को सात विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी रेहान ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी।
टॉस जीतकर किंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज मोहम्मद आमिर ने 30, लाले ने 25 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज आरके विश और सत्यम तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयूर स्पोर्टिंग की टीम के ओपनर अनूप वर्मा ने 36 और रेहान खान ने 61 रनों की पारी खेली। रेहान ने चार चौके व एक छक्का लगाया। सत्यम तिवारी ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। किंग क्लब के जीशान ने दो विकेट हासिल किए। मैच की अंपायर फरीद खान व अतुल मिश्रा रहे। स्कोरिंग अनुग्रह ने की। मैन ऑफ द मैच रेहान को घोषित किया गया।