शाहजहांपुर। गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए करने का काम होगा। इसके चलते 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सिटी एक्सईएन आरपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। इसके कारण गोविंदगंज, लाल इमली चौराहा, स्मार्ट रोड, तारीन बहादुरगंज, सदर बाजार, डीएम कंपाउंड, पक्का तालाब, खिरनीबाग, कटिया टोला, सिविल लाइंस और मालगोदाम आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य और पानी आदि की व्यवस्था पहले से करने की अपील की है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।