तिलहर। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बंथरा विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को दोपहर से शाम तक आवश्यक तकनीकी कार्य कराए जाने के दौरान चार घंटे तक सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विद्युत निगम के एसडीओ विजय नारायण चौहान ने बताया कि इस कार्य के लिए मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद