फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मरम्मत कार्य के चलते शहर व नगर पंचायत स्तर तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। शहर में बाडूजई अव्वल में पांच घंटे बिजली का शटडाउन लेकर बंच लाइन डालने का कार्य हुआ। वहीं, मीरानपुर कटरा में एक घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गोविंदगंज उपकेंद्र में बाडूजई प्रथम में पुराना गन्ना दफ्तर वाली गली में 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सुबह दस बजे बंद कराकर कार्य शुरू कराया। इसके चलते विजया बैंक वाली गली, पक्का तालाब के आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कर्मियों ने खंभे लगाने के बाद पुराने तारों को हटाकर नई बंच लाइन डाल दी। यह बंच लाइन काफी समय से जर्जर स्थिति में थी। कार्य पूरा होने पर पांच घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति मिल सकी। इसके अलावा निगोही रोड उपकेंद्र पर कई जगह पर फॉल्ट आने से बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


कटरा में एक घंटा बंद रही बिजली की आपूर्ति
मीरानपुर कटरा। एक घंटे का शटडाउन लेने के बाद विद्युत उपकरणों की मरम्मत का कार्य कराया गया। बुधवार को अपराह्न ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक उपकेंद्र के इंसुलेटर, ट्रांसफाॅर्मर का ऑयल व साफ-सफाई का कार्य पूर्ण किया गया। एसडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तीन घंटे के बजाय एक घंटे में कार्य निपटा दिया गया। जेई मीटर नंदलाल, एई मीटर हरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे। संवाद


आज और कल बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

शाहजहांपुर। 132 केवीए उपकेंद्र पुवायां में बुधवार को सुबह सात से नौ बजे तक 33 केवीए मेन लाइन पर शटडाउन रहेगा। इस अवधि में पुवायां से निकली 33 केवीए जेवां, पुवायां ग्रामीण-प्रथम, तहसील, सुखवीर एग्रो, बंडा, मुड़िया पमार व सुहेली की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 220 केवीए की 33 केवीए रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, बहादुरगंज, अटसलिया, सिंधौली, बंकाघाट, एमईएस में 16 अक्तूबर को सुबह छह से सात बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 132 केवीए उपकेंद्र बंडा में 16 अक्तूबर को सात से आठ बजे तक 33 केवीए मेन लाइन पर शटडाउन रहेगा। इस अवधि में 132 केवीए उपकेंद्र बंडा से निर्गत 33 केवीए नानकपुरी, ढका, खुटार, बंडा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें