फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्र में छह और तहसील-नगर पंचायतों में ढाई घंटे कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने विद्युत आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में दो टुकड़ों में छह घंटे और तहसील और नगर पंचायतों में ढाई-ढाई घंटे तक बिजली काटी जाएगी। नया रोस्टर 31 मई तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली दिए जाने का शेड्यूल है, जबकि ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक महीने सुविधा के हिसाब से रोस्टर जारी किया जाता है। बिजली निगम ने शुक्रवार को मई महीने का बिजली आपूर्ति के लिए शेड्यूल भेजा है। इसमें ग्रामीण स्तर पर छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कुछ इलाकों को एल-1 ए में रखा गया है। यहां सुबह 5:45 बजे से 8:45 बजे तक बिजली ठप रहेगी।
इसके बाद सुबह 10:45 बजे से 1:45 बजे तक कटौती की जाएगी। कुछ क्षेत्रों को एल-1 बी में रखा जाएगा। यहां पर दिन में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर बाद दो से चार बजे तक बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर सुबह साढ़े छह से आठ बजे और दोपहर में सवा 12 बजे से सवा एक बजे तक बिजली ठप रहेगी। नगर पंचायत स्तर पर सुबह छह से सात और दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक बिजली काटने के निर्देश दिए गए हैं। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि पारेषण केंद्रों को नया शेड्यूल भेज दिया गया। अब नए रोस्टर के हिसाब से ही बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें