जैतीपुर। सूरजूपुर गांव में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से करीब 35 घरों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। लगातार आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली नजदीक आने के बाद भी शिकायत की तरफ विद्युत निगम ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। इसके बाद से करीब 35 घरों में बिजली नहीं आ रही है। रात में अंधेरे के बीच रहना पड़ रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जगेंद्र पाल सिंह, कुलदीप मिश्रा, जानकी प्रसाद, अहिलकार, महेश और जितिन ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।