शाहजहांपुर। विद्युत उपकेंद्र निगोही रोड से पोषित 11 केवी जलालनगर फीडर पर रविवार को सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया। इसके चलते पूर्वाह्न 11 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब चार घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य के चलते शट डाउन लिया गया था। संवाद