फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मियाद पूरी होने पर भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति, जारी रहा अनशन

विज्ञापन
निगोही में बिजली उपकेंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
निगोही। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विद्युत निगम के अभियंताओं द्वारा मांगी गई पांच दिन की मोहलत की मियाद मंगलवार को पूरी हो गई, लेकिन बिजली से संबंधित समस्याएं खत्म कराने की दिशा में कोई काम नहीं हो सका। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने पांचवें दिन भी अनशन जारी रखा और बुधवार से आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार कराने के लिए पुरानी लाइनो के तार बदलने, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने और संडा खास में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र चालू कराने आदि मांगों को लेकर गत शुक्रवार से उपकेंद्र के सामने अनशन शुरू किया था। उस दौरान वहां पहुंचे विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत ने नायब तहसीलदार पंकज कुमार और सीओ सदर शुभम वर्मा की मौजूदगी में भाकियू के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह से वार्ता कर सभी मांगों पर कार्रवाई के लिए पांच दिन का वक्त मांगा था। यह अवधि आज पूरी हो गई, लेकिन न तो नया उपकेंद्र चालू हुआ और न ही लाइनों का नवीनीकरण कर ट्रांसफाॅर्मर बदले गए।
इसके विरोध में मंगलवार को पांचवें दिन रामश्री देवी, माधुरी देवी, रामनाथ वर्मा, श्री कृष्ण, लक्ष्मण प्रसाद और देवेश कुमार प्रजापति अनशन पर बैठे। विद्युत निगम के एक्सईएन प्रमोद राजपूत ने बताया कि दो दिन वीआईपी ड्यूटी होने की वजह से कार्य बाधित हुआ है, लेकिन बुधवार को संडा खास के नवनिर्मित उपकेंद्र की टेस्टिंग का काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें