फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा चलने और बंच लाइन डालने से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाम को मौसम बदलने पर तेज हवा चलने के कारण पैना ट्रांसमिशन की लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं बंच लाइन डालने के दौरान सात घंटे तक बिजली बंद रहने से लोग गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे 220 केवीए पैना से निगोही रोड उपकेंद्र के सारे फीडर शटडाउन हो गए। इस बीच करीब आधे घंटे तक बिजली नदारद रही। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज, हुंडालखेल फीडर आदि भी बंद रहा।
सोमवार को निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर बंच लाइन डालने के चलते 630 केवीए व 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सुबह दस बजे बंद कर दिया गया। बिजली जाने से करीब आठ सौ घरों के लोग परेशान हुए। शाम पांच बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें