शाहजहांपुर। तड़के आंधी की वजह से जिले भर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में आंधी के दौरान फॉल्ट आने पर लोग परेशान रहे। उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर को दोपहर 12 बजे आपूर्ति मिल सकीं। इस बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे।
तड़के पांच बजे आंधी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा चलने के दौरान 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। बिजली जाने से कवर्ड घर वालों का हाल सबसे ज्यादा बेहाल हो गया। गर्मी के साथ मच्छरों ने उन्हें सोने नहीं दिया। हवा कम होने पर बिजली शुरू की गई, लेकिन गोविंदगंज उपकेंद्र की लाइन में खराबी आ गई।
इसके बाद अवर अभियंता ने अपनी टीम के साथ लाइन पर गश्त को शुरू किया। करीब साढ़े सात बजे नौ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति मिल सकी। हाईटेंशन लाइन ठीक होने के बाद भी उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर के तीन हजार लोग बिजली के लिए तरसते रहे। उपभोक्ताओं के नाराजगी जताने पर लाइन पर गश्त तेज की गई। तब एक स्थान पर 11 केवी का तार दीवार में टच होता मिला। उसी सही कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति को बहाल किया।
इसी तरह टेलीफोन एक्सचेंज फीडर के चक्की वाले ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस अवधि में करीब एक घंटे तक बिजली गायब रही। निगोही रोड उपकेंद्र पर आंधी के बाद बिजली की आवाजाही ने लोगों को परेशान कर दिया। गोविंदगंज में शुक्रवार को दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। उपकेंद्र पर टॉवर टूटने से उसे हटाने के चलते आपूर्ति बंद की गई थी।
मोबाइल हो गए डाउन
सुबह आंधी आने के दौरान बिजली चली गई थी। बिजली नहीं होने से पानी का मोटर नहीं चल सका। मोबाइल और इन्वर्टर भी डाउन हो गया था।
अनामिका गुप्ता
हल्की सी हवा चलने में बिजली गुल हो जाती है। भीषण गर्मी में फॉल्ट के चलते आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। सुबह और शाम में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं।
अंशिका
अंशिका।